Get App

Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, निवेशकों ने कमाए ₹1.13 लाख करोड़, Adani Group के सभी शेयर ग्रीन

Sensex-Nifty starts flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 9:31 AM
Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, निवेशकों ने कमाए ₹1.13 लाख करोड़, Adani Group के सभी शेयर ग्रीन
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,648.92 और निफ्टी 24,347.00 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty starts flat: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में कारोबार की फ्लैट शुरुआत हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव है। सेक्टरवाइज निफ्टी के बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और फार्मा इंडेक्स में मामूली गिरावट है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के झटके से मार्केट में भारी गिरावट की आशंका दूर हो गई और हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर रिपोर्ट तैयार की थी, उसके सभी शेयर आज ग्रीन हैं।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 82.81 प्वाइंट्स यानी 0.10 फीसदी की फिसलन के साथ 79,566.11 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 15.55 प्वाइंट्स यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 24,331.45 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,648.92 और निफ्टी 24,347.00 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.13 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,49,82,830.86 करोड़ रुपये था। आज यानी 13 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,50,95,902.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,13,071.2 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें