Sensex में इंट्रा-डे हाई से 798 अंकों गिरावट, पहले घंटे में ₹85000 करोड़ साफ, इन दो सेक्टर्स ने बनाया दबाव

Sensex-Nifty Fall: अमेरिका और ईरान की लड़ाई में घरेलू मार्केट झुलस गया है। कुछ सेक्टर्स मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश में है तो कुछ नीचे खींच रहे हैं। इस रस्साकसी में मार्केट खुलने के पहले घंटे में निवेशकों की पूंजी ₹85 हजार करोड़ घट गई। जानिए कौन से सेक्टर मार्केट को ऊपर ले जा रहे हैं तो कौन नीचे खींच रहे हैं

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:40 AM
एक कारोबारी दिन पहले 2 अप्रैल को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 185.23 प्वाइंट्स यानी 0.25% के उछाल के साथ 73,319.55 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.70 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ था। आज इसमें बिकवाली का दबाव दिख रहा।

Sensex-Nifty Fall: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति और ईरान के बीच चल रही तनातनी में घरेलू स्टॉक मार्केट की शुरुआती रौनक गायब हो गई। निवेशकों की घबराहट में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती तेजी को बरकरार रख नहीं पाए और धड़ाम हो गए। पीएसयू बैंक, मेटल और ऑटो सेक्टर मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फार्मा और ऑयल एंड गैस ने दबाव बनाया हुआ है जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक टूट गए। पीएसयू बैंक का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक ऊपर है तो मेटल और ऑटो सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है। मिडकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान तो है लेकिन स्मॉलकैप शेयर बिकवाली के दबाव में हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹85 हजार करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत इस उठा-पटक में ₹85 हजार करोड़ कम हो गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 230.83 प्वाइंट्स यानी 0.31% की गिरावट के साथ 73,088.72 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 53.80 प्वाइंट्स यानी 0.24% की कमजोरी के साथ 22,659.30 पर है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73,588.75 तक पहुंचा था जिससे 798.26 प्वाइंट्स टूटकर यह 72,790.49 तक आ गया था तो निफ्टी भी 22,798.25 के इंट्रा-डे हाई से 236.30 प्वाइंट्स फिसलकर 22,561.90 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹85 हजार करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 02 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,22,37,484.54 करोड़ था। आज यानी 06 अप्रैल 2026 को मार्केट की गिरावट में यह ₹4,21,52,477.60 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹85,006.94 करोड़ घट गई है।

Sensex के 12 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से फिलहाल 12 ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा ग्रुप की ट्रेंट और टाइटन में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 6

42 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3902 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1829 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1857 में गिरावट का रुझान है और 216 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 42 शेयर एक साल के हाई और 61 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 166 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 115 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 6

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

Donald Trump News: 'घुटनों के बल बैठकर माफी मांगनी चाहिए'; ईरान से अब गाली-गलौज पर उतरे ट्रंप, अमेरिकी नेताओं ने की तीखी आलोचना

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।