Get App

Sensex कभी रेड तो कभी ग्रीन, इन 5 वजहों से Nifty की भी ऐसी चाल, ऐसा है माहौल

Share Market Volatile: आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड और ग्रीन जीन में झूल रहे। सेक्टरवाइज भी मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट दोनों तरफ के मूवमेंट दिख रहा है। जानिए मार्केट की इस दोतरफा चाल की पांच मुख्य वजह और सेक्टरवाइज क्या रुझान है, कौन इसे नीचे खींच रहा तो कौन ऊपर ले जाने की कोशिश में है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 26, 2026 पर 10:01 AM
Sensex कभी रेड तो कभी ग्रीन, इन 5 वजहों से Nifty की भी ऐसी चाल, ऐसा है माहौल
एक कारोबारी दिन पहले 25 मई को सेंसेक्स (Sensex) 1073.61 प्वाइंट्स यानी 1.42% की बढ़त के साथ 76,488.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 312.40 प्वाइंट्स यानी 1.32% के उछाल के साथ 24,031.70 पर बंद हुआ था। आज इसकी लाल शुरुआत हुई।

Share Market Volatile: अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने की आशंका पर कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी महसूस हुई। एशियाई मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज मिला-जुला रुझान दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 50 रेड से ग्रीन और ग्रीन से रेड जोन में झूलते दिखे तो निफ्टी मिडकैप 100 में हल्की बढ़त और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब 1% की बढ़त है। सेक्टरवाइज निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा में फिलहाल हल्की गिरावट है तो निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक समेत कुछ अन्य अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। हालांकि सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम ही उठा-पटक है। निचले स्तर पर खरीदारी और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते मार्केट दोनों तरफ मूवमेंट दिखा रहा है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:50 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 38.87 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 76,527.83 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 20.15 प्वाइंट्स यानी 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 24,051.85 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 264.82 प्वाइंट्स फिसलकर 76,224.14 तक आ गया था जिससे 391.88 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 76,616.02 तक भी पहुंचा था और निफ्टी 66.00 प्वाइंट्स फिसलकर 23,965.70 तक आ गया था जिससे 111.50 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 24,077.20 तक भी पहुंच गया।

Share Market Volatile: ये है वजह

अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने की आशंका

ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत अच्छे से आगे बढ़ रही है। बेहतरीन समझौता होगा,या कोई समझौता नहीं होगा। डील नहीं हुई तो जंग और गोलीबारी शुरू होगी। अगला हमला पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और ताकतवर होगा। कोई भी दोबारा युद्ध शुरू नहीं करना चाहता है। वहीं इस बीच अमेरिका ने होर्मुज के पास माइंस बिछा रहीं ईरानी नावों को तबाह किया है। इससे तनाव फिर बढ़ने की आशंका बनी है जिससे निवेशकों के सेंटिमेंट को झटका लगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें