Sensex-Nifty closed red: बॉन्ड यील्ड में उछाल और ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार का दबाव ढीला नहीं हो पा रहा। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मार्केट में बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि इस महीने के पहले और इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1187 प्वाइंट्स टूट गए तो निफ्टी भी फिसलकर 22250 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी बिकवाली का दबाव रहा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100, दोनों 1-1% की गिरावट के साथ बंद हुए। बिकवाली के इस माहौल में आज बीएसई पर लिस्टेड लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹6 लाख करोड़ से अधिक कम हो गया यानी कि निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से अधिक घट गई।
सेक्टरलाइज मार्केट को आज सबसे अधिक ऑटो सेक्टर ने तोड़ा। सितंबर महीने की बिक्री के सुस्त आंकड़े पर निफ्टी ऑटो 3% से अधिक कमजोर हुआ। साथ ही निफ्टी मेटल भी 2% कमजोर हुआ तो निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक नीचे आए और निफ्टी पीएसयू बैंक 1% कमजोर हुआ। निफ्टी प्राइवेट बैंक फ्लैट रहा। वहीं दूसरी तरफ आईटी सेक्टर में रौनक रही और निफ्टी आईटी 2% से अधिक मजबूत हुआ।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें आज 1 अक्टूबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 570.59 प्वाइंट्स यानी 0.79% की गिरावट के साथ 71,909.70 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 198.50 प्वाइंट्स यानी 0.88% की फिसलन के साथ 22,421.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1187.41 प्वाइंट्स टूटकर 71,292.88 और निफ्टी 403.15 गिरकर 22,217.30 तक आ गया था।
निवेशकों के ₹6.09 लाख करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 सितंबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,73,09,634.31 करोड़ था। आज यानी 1 अक्टूबर 2026 को यह घटकर ₹4,67,00,531.28 करोड़ रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹609,103.03 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के सिर्फ 6 शेयर ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें छह ही आज बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आज इंफोसिस, एचसीएलटेक और एचडीएफसी बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ मारुति, टाटा स्टील और एमएंडएम में आज सबसे अधिक गिरावट रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
138 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4652 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1367 शेयर आज मजबूत हुए तो 3056 में गिरावट रही जबकि 229 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 138 शेयर एक साल के हाई और 321 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 41 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
(यह स्टोरी अभी अपडेट हो रही है)
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।