Get App

Sensex Target: दिसंबर 2026 तक 1,07,000 अंक को छू सकता है सेंसेक्स, जानें किस सेक्टर में होगी कमाई

Sensex Target 2026: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक बड़ा अनुमान जारी किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 95,000 के स्तर पर पहुंच सकता है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 13% तक की उछाल होगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 3:10 PM
Sensex Target: दिसंबर 2026 तक 1,07,000 अंक को छू सकता है सेंसेक्स, जानें किस सेक्टर में होगी कमाई
Sensex Target 2026: मॉर्गन स्टेनली ने अपने बेयर केस में सेंसेक्स के 76,000 तक गिरने की भी आशंका जताई है

Sensex Target 2026: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक बड़ा अनुमान जारी किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 95,000 के स्तर पर पहुंच सकता है, जो इसमें मौजूदा स्तर से करीब 13% तक की उछाल होगी। यह अनुमान मॉर्गन स्टेनली का बेस केस है और ब्रोकरेज ने इस अनुमान के पूरा होने की 50% संभावना बताई है। इसके अलावा मॉर्गन स्टैनली ने सेंसेक्स के लिए एक बुल केस और बेयर का भी टारगेट दिया है।

बुल केस में 1,07,000 तक जा सकता है सेंसेक्स

मॉर्गन स्टेनली ने अपने बुल केस में सेंसेक्स के 1,07,000 तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जो इसमें मौजूदा स्तरों से करीब 26% तक की तेजी की संभावना है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी मजबूत होती जा रही है। इसे सरकारी नीतियों और आर्थिक सुधारों सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही साइक्लिकल रिकवरी भी इस ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि बुल केस के टारगेट के पूरा होने की संभावना करीब 30% है।

बेयर केस में 76,000 तक गिरने का अनुमान

मॉर्गन स्टेनली ने ग्लोबल रिस्क बढ़ने की सूरत में सेंसेक्स के 76,000 तक गिरने की भी आशंका जताई है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि भारीत शेयर बाजार से जुड़े अधिकतर जोखिम विदेशों से जुड़े हैं, न कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था से। ब्रोकरेज ने कहा कि बेयर केस के टारगेट के पूरा होने की संभावना करीब 20% है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें