Get App

Bigg Boss 19: गौरव की पत्नी आकांक्षा के आने से बिग बॉस के घर में रोमांटिक हुआ माहौल, फरहाना-तान्या में हुई लड़ाई

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में इस हफ्ते फैमिली वीक की शुरुआत होते ही पूरे घर का माहौल बदल गया। पहले दिन अशनूर कौर के पिता गुरमीत और कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए। वहीं आज के एपिसोड में घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शो में आई, जिससे घर का पूरा माहौल ही बदल गया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 11:10 PM
Bigg Boss 19: गौरव की पत्नी आकांक्षा के आने से बिग बॉस के घर में रोमांटिक हुआ माहौल, फरहाना-तान्या में हुई लड़ाई
आज के एपिसोड में घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शो में आई

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है। घर में अब लड़ाई पहले से कहीं ज्यादा ही बढ़ गई है। हांलाकि इस हफ्ते बिग बॉस के घर का नजारा कुछ अलग ही दिख रहा है। इस हफ्ते फैमिली वीक की शुरुआत होते ही घर का माहौल पूरी तरह बदल गया। पहले दिन अशनूर कौर के पिता गुरमीत और कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए। वहीं दुसरी ओर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच काफी बहस भी हो गई। आज के एपिसोड में घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शो में आई, जिससे घर का पुरा माहौल ही बदल गया।

एपिसोड की हुई शुरुआत

एपिसोड की शुरुआत में तान्या मित्तल इमोशनल होती नजर आती है। फरहाना भट्ट उन्हें संभालने की कोशिश करती दिखीं। दूसरी तरफ शहबाज बदेशा और मालती चाहर के बीच थोड़ी गहमागहमी भी देखने को मिला। शहबाज ने मालती से अपना कंबल ठीक से मोड़कर रखने को कहा, लेकिन मालती ने तबियत खराब होने का कारण बताते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद शहबाज ने प्रणित मोरे से भी कहा कि वह मालती का साथ देना बंद करें, और मालती को ‘अनहाइजेनिक’ कहकर उनकी आलोचना की।

अशनूर के पापा ने बनाया बटर पनीर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें