Why Sensex-Nifty Gains: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की जोरदार बढ़त के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से डिप्लोमेटिक एंगेजमेंट की उम्मीदों पर दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में बहार छाई है। इंट्रा-डे में निफ्टी 24250 के पार चला गया तो सेंसेक्स भी 1400 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया। सभी 16 सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन हैं। आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और केमिकल्स के निफ्टी इंडेक्स तो 2-2% से अधिक चढ़ गए। निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप 100 भी 2-2% उछल पड़े।
