Get App

Servotech Power में स्प्लिट के एलान से अपर सर्किट, निवेशकों को करोड़पति बना चुका है यह शेयर

पिछले छह महीने में इस शेयर ने 212 फीसदी रिटर्न दिया है। बीते एक साल में इसका रिटर्न 596 फीसदी रहा है। सिर्फ एक महीने में यह 62 फीसदी चढ़ा है। बीते तीन साल की बात करें तो इसका रिटर्न 4,825 फीसदी रहा है। यह कंपनी 2017 में NSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी। इसने आईपीओ से करीब 15 करोड़ रुपये जुटाए थे। अब इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 942 करोड़ रुपये हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2023 पर 8:30 PM
Servotech Power में स्प्लिट के एलान से अपर सर्किट, निवेशकों को करोड़पति बना चुका है यह शेयर
कंपनी शेयर को दो हिस्सों में बांटेगी। स्प्लिट के बाद कंपनी के एक शेयर की वैल्यू 1 रुपये हो जाएगी। यह अभी दो रुपये है।

Servotech Power Systems ने शेयरों के स्प्लिट का एलान किया है। इसका असर 26 मई को उसके शेयरों पर दिखा। शेयरों में 5 फीसदी अपर सर्किट लगा। दरअसल, कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। उसने कहा है कि उसके बोर्ड ने शेयर स्प्लिट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी शेयर को दो हिस्सों में बांटेगी। स्प्लिट के बाद कंपनी के एक शेयर की वैल्यू 1 रुपये हो जाएगी। यह अभी दो रुपये है। इस प्रोसेस में करीब दो महीने का समय लगेगा।

क्यों लिया स्प्लिट का फैसला?

कंपनी ने कहा है कि उसने शेयरों में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। सर्वोटेक पावर के इस शेयर ने निवेशकों को जबर्दस्त प्रॉफिट दिया है। इसने सिर्फ तीन साल में निवेशकों के पैसे को 48 गुना कर दिया है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 942 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें