कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन बनाने वाली शक्ति पंप्स इंडिया के शेयरों में 15 दिसंबर को दिन में 19 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर की कीमत 773.95 रुपये के हाई तक गई। शेयर में बढ़त का यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है। 3 दिनों में शेयर 40 प्रतिशत उछल चुका है। कंपनी ने शुक्रवार, 12 दिसंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे 71 करोड़ और लगभग 24 करोड़ रुपये के 2 ऑर्डर मिले हैं।
