Get App

Shakti Pumps ने बोनस इश्यू का किया ऐलान, 6 महीने में 200% रिटर्न दे चुका है स्टॉक

Shakti Pumps के शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक महीने में फ्लैट रहा है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने करीब 200 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 319 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 377 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 3:48 PM
Shakti Pumps ने बोनस इश्यू का किया ऐलान, 6 महीने में 200% रिटर्न दे चुका है स्टॉक
शक्ति पंप्स इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है।

Shakti Pumps share: शक्ति पंप्स इंडिया ने अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज 7 अक्टूबर को 1:5 के अनुपात में बोनस इश्यू की सिफारिश की। इसका मतलब है कि शेयरधारकों को उनके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के बदले पांच फ्री इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज करीब 5 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 4307 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 8,682 करोड़ रुपये हो गया है।

Shakti Pumps ने फाइलिंग में क्या कहा?

शक्ति पंप्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि आज हुई बोर्ड मीटिंग में यह फैसला लिया गया। अपने आधिकारिक बयान में कंपनी ने कहा, "बोर्ड ने 5:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है, यानी रिकॉर्ड डेट पर पात्र शेयरधारकों को 10 रुपये के प्रत्येक मौजूदा फुली पेड-अप इक्विटी शेयर के लिए 10 रुपये के पांच नए फुली पेड-अप इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।"

रिकॉर्ड डेट को लेकर ये है अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें