दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा ने एलॉन मस्क की इंडिया में एंट्री पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर मस्क को इतनी आसानी से इंडिया में आने की इजाजत क्यों मिल गई है? उनका इशारा मस्क की कंपनी स्टारलिंक की इंडिया में एंट्री से था। स्टारलिंक ने इंडियन मार्केट में एंट्री के लिए पहले भारती एयरटेल और फिर जियो प्लेटफॉर्म से समझौता किया। स्टारलिंक इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर इंडिया में सैटेलाइट आधारित टेलीकाम सेवाएं ऑफर करेगी।
