Stock Market News: शरणम इंफ्राप्रोजेक्ट्स ने वर्ष 2030 तक सालाना 30 फीसदी की चक्रवृद्धि रफ्तार से बढ़ रहे ऑर्गेनिक फार्मिंग सेक्टर में एंट्री मारी है। इसे लेकर कंपनी ने अपने मार्केट कैप के आधे के बराबर निवेश का ऐलान किया है। इसका आज शेयरों पर पॉजिटिव असर तो नहीं दिखा है लेकिन पिछले महीने फरवरी में सामने आया था कि मॉरीशस के एक विदेशी संस्थागत निवेशक अल महा इंवेस्टमेंट फंड ने 0.86 रुपये के औसत भाव पर इसके 90 लाख शेयर खरीदे थे। आज की बात करें तो आज बीएसई पर यह 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 0.77 रुपये के भाव (Sharanam Infraproject and Trading Share Price) पर बंद हुआ है।
Sharanam Infraproject ने कितना किया है ऑर्गेनिक फार्मिंग में निवेश?
शरणम इंफ्राप्रोजेक्ट ने ऑर्गेनिक फार्मिंग में 24.71 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इसका फुल मार्केट कैप 42.18 करोड़ रुपये है। इस समय ऑर्गेनिक फल, सब्जियों, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स की देश-विदेश में मांग बढ़ी है और इसके वर्ष 2030 तक सालाना 20 फीसदी के चक्रवृद्धि दर से बढ़ने की उम्मीद है। अब कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसमें यह 24.71 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
शरणम इंफ्राप्रोजेक्ट एंड ट्रेडिंग के लिए दिसंबर तिमाही धमाकेदार रही। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 500 फीसदी उछलकर 1.02 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 3607 फीसदी उछलकर 10.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब शेयरों की बात करें तो पिछले साल 27 मई 2024 को यह 0.43 रुपये के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 7 ही महीने में यह 160 फीसदी से अधिक उछलकर 1 जनवरी 2025 को 1.12 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इसका फुल मार्केट कैप 42.18 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।