Get App

Share Market Crash: बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर बंद; निवेशकों के ₹4.90 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market Crash: शुक्रवार को सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 1260.13 अंकों तक लुढ़ककर 76,403.87 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी लगभग 359.4 अंक गिरकर 23,813.65 के लो तक गया। विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार में लगातार सेलर बने हुए हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 4:20 PM
Share Market Crash: बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर बंद; निवेशकों के ₹4.90 लाख करोड़ स्वाहा
निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं।

24 अप्रैल का दिन भारतीय शेयर बाजारों के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। लगातार तीसरे दिन गिरावट झेलते हुए बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स लगभग 1000 अंकों की गिरावट के साथ 76,664.21 पर और निफ्टी 275.10 अंकों की गिरावट के साथ 23,897.95 पर बंद हुआ। निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा 5 प्रतिशत निफ्टी आईटी टूटा है। फार्मा इंडेक्स लगभग 2 प्रतिशत और हेल्थकेयर व रियल्टी इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आए हैं।

बाजार की गिरावट में निवेशकों के 4.90 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। गुरुवार, 23 अप्रैल को मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,39,864.88 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को बाजार बंद होने पर यह घटकर 4,61,49,758.18 करोड़ रुपये पर आ गया। यानि कि 4,90,106.7 करोड़ रुपये की कमी।

शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 77,483.80 पर खुला। फिर पिछली क्लोजिंग से 1260.13 अंकों तक लुढ़ककर 76,403.87 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से लगभग 359.4 अंक गिरकर 23,813.65 के लो तक गया।

क्यों फिसल रहा है बाजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें