Share Markets: शेयर बाजार में 'ब्लैक फ्राइडे', सेंसेक्स 1,100 अंक टूटा; निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक या 1.37 फीसदी टूटकर 78,918.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 24,450 के स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1097 अंक या 1.37 फीसदी टूटकर 78,918.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 315.45 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 24,450 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण महज एक दिन में निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ डूब गए।

मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने भारतीय शेयर बाजारों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाया हुआ है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने भारतीय शेयर बाजारों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाया हुआ है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

निफ्टी के ज्यादातर सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, ब्रॉडर मार्केट में मजबूती दिखाई दी। निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 दोनों ही लगभग हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी के ज्यादातर सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। हालांकि आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, ब्रॉडर मार्केट में मजबूती दिखाई दी। निफ्टी स्मॉलकैप100 और निफ्टी मिडकैप100 दोनों ही लगभग हरे निशान में बंद हुए।

निवेशकों के ₹2.98 लाख करोड़ डूबे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 449.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 452.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। निवेशकों के ₹2.98 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 449.92 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 452.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 1.82 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC) और पावरग्रिड (Power Grid) के शेयर 0.35 फीसदी से लेकर 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) के शेयरों में 1.82 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC) और पावरग्रिड (Power Grid) के शेयर 0.35 फीसदी से लेकर 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटरनल (Eternal) का शेयर 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक्सिस बैंक (Axis Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 2.39 फीसदी से लेकर 3.39 फीसदी तक की गिरावट रही। सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटरनल (Eternal) का शेयर 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक्सिस बैंक (Axis Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में 2.39 फीसदी से लेकर 3.39 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,397 शेयरों में हुआ कारोबार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,374 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,898 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,300 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 176 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 69 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 258 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। 4,397 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,374 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,898 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,300 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 176 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 69 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 258 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।