Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में करीब 6 दिनों के बाद आज 8 अक्टूबर को रौनक लौटी। सेंसेक्स जहां 585 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24800 के पार पहुंच गया। इस उछाल के चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और हांगकांग स्टॉक मार्केट में क्रैश से आज भारतीय निवेशकों पूरे जोश में दिखे। मेटल को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर इंडेक्स में भी हरियाली रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.86 और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.44 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 584.81 अंक या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 81,634.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 217.40 अंक या 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 24,817.30 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹7.92 लाख करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 19 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें आईटीसी (ITC) के शेयरों में 4.76 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) इंफोसिस (Infosys) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 1.83 फीसदी से लेकर 3.42 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 2.89 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एनटीपीसी (NTPC), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 1.12 फीसदी से 2.37% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,019 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,045 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,019 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 925 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 101 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 137 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 105 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।