Share Market Crash: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की फीकी उम्मीदों पर कच्चा तेल उबल पड़ा और प्रति बैरल $105 के पार पहुंच गया। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलन ने इनके साथ मिलकर मार्केट पर दबाव बढ़ाया और सेंसेक्स-निफ्टी 50 धड़ाम हो गए। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2% से अधिक फिसल गया। सेक्टरवाइज बात करें तो शुरुआती तेजी खोते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल भी रेड जोन में आ गए। मार्केट पर सबसे अधिक दबाव निफ्टी रियल्टी ने बनाया है और यह 4% से अधिक टूटा है तो निफ्टी आईटी भी करीब 4% फिसला है।
