Get App

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट की हैट्रिक, सेंसेक्स 166 अंक टूटा; निवेशकों के ₹1.57 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 6 अगस्त को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप दिन भर में 1.57 लाख करोड़ रुपये कम हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाद में यह अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स करीब 220 अंक टूटकर बंद हुआ

Vikrant singhअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 3:52 PM
Share Market: शेयर बाजार में गिरावट की हैट्रिक, सेंसेक्स 166 अंक टूटा; निवेशकों के ₹1.57 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 440.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 6 अगस्त को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप दिन भर में 1.57 लाख करोड़ रुपये कम हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि बाद में यह अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख पाए। सेंसेक्स करीब 166 अंक टूटकर बंद हुआ। अमेरिकी इकोनॉमी में मंदी की आशंका ने मार्केट सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.71 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी, FMCG और रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में रहे।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 166.33 अंक या 0.21 फीसदी लुढ़ककर 78,593.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 23,992.55 के स्तर पर बंद हुए।

निवेशकों के ₹1.57 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 अगस्त को घटकर 440.27 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 5 अगस्त को 441.84 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.57 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें