Get App

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी अपने शिखर से 10% लुढ़के, निवेशकों के ₹6.88 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में जारी गिरावट बुधवार 13 नवंबर को और तेज हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 984 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,600 के भी नीचे पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में तो और भी बुरा हाल रहा। इस गिरावट के चलते निवेशकों के आज दिन भर में करीब ₹6.88 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 4:07 PM
शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी अपने शिखर से 10% लुढ़के, निवेशकों के ₹6.88 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 430.36 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में जारी गिरावट बुधवार 13 नवंबर को और तेज हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार 5वें दिन लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स जहां 984 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 23,600 के भी नीचे पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में तो और भी बुरा हाल रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी तो स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी तक टूट गया। यहां तक कि सभी सेक्टोल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। इस गिरावट के चलते निवेशकों के आज दिन भर में करीब ₹6.88 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सेसेंक्स और निफ्टी अब अपने शिखर से करीब 10 फीसदी नीचे आ चुके हैं। एनालिस्ट्स अब बाजार के करेक्शन जोन में जाने की आशंका जता रहे हैं।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 984.23 अंक या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 77,690.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 324.40 अंक या 1.36 फीसदी लुढ़ककर 23,559.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹6.88 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 13 नवंबर को घटकर 430.36 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 12 नवंबर को 437.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.88 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.88 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें