Share Market Holiday on 2nd October 2024: बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को शेयर बाजार बंद रहने वाला है। कल पूरे भारत में गांधी जयंती मनाई जाएगी। शेयर बाजार सभी बड़े त्योहार या दिवस के कारण बंद रहता है। शेयर बाजार के बंद रहने के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव और इंट्रेस्ट डेरिवेटिव में कारोबार नहीं होता है। अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार हैं। हालांकि, दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल कुछ घंटों के लिए रखी जाती है। शेयर बाजार का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों अब कल बंद रहने वाले हैं।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार
गांधी जयंती पर शेयर बाजार की यह छुट्टी पहले से ही लिस्ट में शामिल है। ये छुट्टी गैजेट्ड हॉलिडे की गिनती में शामिल है। इस दिन न तो शेयर बाजार और न ही MCX (Multi Commodity Exchange) में ट्रेडिंग होगी। शेयर बाजार में कारोबार 3 अक्टूबर 2024 को सामान्य रूप से फिर से होगा। गांधी जयंती के अलावा अक्टूबर के महीने में अन्य त्यौहारों और वीकेंड की छुट्टियों में शेयर बाजार बंद रहेगा।
गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। महात्मा गांधी ने अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर आधारित स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। इस दिन देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और श्रद्धांजलि समारोहों का आयोजन होता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अहिंसा दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त है। गांधी जी का जीवन और उनके आदर्श आज भी लोगों को शांति, सादगी और समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं।
शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती
1 नवंबर: दिवाली-लक्ष्मी पूजन
15 नवंबर: गुरु नानक जयंती