सोमवार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के मौके पर शेयर बाजार (Stock Markets) बंद रहने वाले हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange -NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange -BSE) दोनों में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही मेटल और बुलियन सहित होलसेल कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेंगे। फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर मार्केट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरुनानक जयंती मनाई जाती है। स्टॉक मार्केट में मंगलवार को सामान्य कारोबार शुरू हो जाएगा।
