Get App

नए साल पर शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 1400 अंक उछला... मिला ₹6 लाख करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट

Share Market Today: शेयर बाजार में न्यू ईयर पार्टी लगातार दूसरे दिन जारी रही। सेंसेक्स में आज 1436 अंकों की भारी तेजी आई। वहीं निफ्टी भी 1.5 फीसदी उछलकर 24,150 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की 6 लाख करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 4:26 PM
नए साल पर शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 1400 अंक उछला... मिला ₹6 लाख करोड़ का न्यू ईयर गिफ्ट
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज बढ़कर 450.43 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में न्यू ईयर पार्टी लगातार दूसरे दिन जारी रही। सेंसेक्स में आज 1436 अंकों की भारी तेजी आई। वहीं निफ्टी भी 1.5 फीसदी उछलकर 24,150 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की 6 लाख करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। शेयर बाजार में आज की तेजी चौतरफा रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.89 फीसदी और 0.68 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैकिंग शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,436.30 अंक या 1.83 फीसदी की तेजी के साथ 79,943.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 445.75 अंक या 1.88 फीसदी बढ़कर 24,188.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹6 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 2 जनवरी को बढ़कर 450.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 1 जनवरी को 444.43 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें