Get App

Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय

निफ्टी का पहला रेजिस्टेंस 18265-18310 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18388-18410/444 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 8:10 AM
Share Market: निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कैसे हो सकती है कमाई, जानें एक्सपर्ट की राय
निफ्टी बैंक का पहला रेजिस्टेंस 41990-42210 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 42450-42510/42777 पर है

ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे हैं। महंगाई के बेहतर आंकड़े से अमेरिकी बाजारों में साल 2020 के बाद सबसे बड़ी तेजी आई है। कल नैस्डैक 7 फीसदी से ज्यादा उछला था। वहीं, DOW ने 12 सौ अंकों की दौड़ लगाई थी। एशिया में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में 300 अंकों की जोरदार मजबूती दिख रही। अमेरिका में महंगाई पीक पर होने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में महंगाई सितंबर के 8.2 के मुकाबले अक्टूबर में 7.7 फीसदी पर रही है। इन आंकड़ों के बाद सोने में करीब 2 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड में भी तेज गिरावट आई है। ऐसे में आज भारतीय बाजारों के भी तेजी से साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। बाजार में आज इंडेक्स में क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति आइए इस पर जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या होनी चाहिए कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका पहला रेजिस्टेंस 18265-18310 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 18388-18410/444 पर है। इसका पहला बेस 18165-18110 पर और दूसरा बड़ा बेस 18040-17981 पर नजर आ रहा है।

डाओ जोंस कल 2022 के नीचे गिरते चैनल से बाहर निकल गया। डाओ में मेगा ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसका असर अगले तीन महीनों तक दिखेगा। कल निफ्टी में साफ तौर पर बेस के करीब खरीदारी की राय दी थी। कल के लॉन्ग सौदों में शुरुआत में मुनाफा बुक कर लें। ओपनिंग के बाद नए लॉन्ग पर विचार करेंगे। पहले रेजिस्टेंस के करीब मिले तो लें, दूसरे रेजिस्टेंस को टार्गेट रखें। पहले रेजिस्टेंस के करीब रिस्क रिवॉर्ड अच्छा, दूसरे के करीब नहीं ऐसा नहीं है। पहले बेस तक गिरावट पर खरीदारी करें, लॉन्ग रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें