Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज 15 अक्टूबर को तेजी लौटी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंकों से अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,300 के पार पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना से निवेशकों को जोश हाई दिखा। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक तेजी रियल्टी, पावर, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली।
