Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजारों में आज 11 दिसंबर को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद शेयर मार्केट ने मजबूत रिकवरी की और तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 450 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 25,900 के पार पहुंच गया। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स एक समय 222 अंकों तक नीचे गिर गया था, लेकिन बाद इसने खुद को संभाला।
