Share Market Risk: शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों से शानदार तेजी जारी है। कोरोना काल के बाद से सिर्फ घरेलू निवेशकों ने शेयर बाजार में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। इससे सेंसेक्स, निफ्टी, मिडकैप, स्मॉलकैप... लगभग सभी इंडेक्स इस समय अपने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं। लेकिन क्या ये तेजी आगे भी ऐसी ही जारी रहेगी? ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इसे लेकर एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में उसने 10 ऐसे जोखिमों के बारे में बताया है, जो शेयर बाजार पर इस समय मडंरा रहे हैं। ये तत्काल खतरे नहीं हैं, लेकिन कुल मिलाकर ये शेयर बाजार की रैली को पटरी से उतार सकते हैं। ये जोखिम कौन से हैं, आइए इसे जानते हैं-
