Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला आज 10 मई को थम गया। सेंसेक्स जहां 260 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी वापस 22,000 के पार पहुंच गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदीरी दिखी। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.28 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस और FMCG शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों करीब 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
