Get App

Share Market: फुल जोश में शेयर बाजार, लगातार 5वें दिन तेजी, निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 809 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,700 के पार पहुंच गया। इस शानदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति आज 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बाजार की निगाह अब कल 6 दिसंबर को आने वाले RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों पर टिकी हुई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 4:19 PM
Share Market: फुल जोश में शेयर बाजार, लगातार 5वें दिन तेजी, निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ कमाए
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 458.21 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार 5वें दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 809 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,700 के पार पहुंच गया। इस शानदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति आज 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बाजार की निगाह अब कल 6 दिसंबर को आने वाले RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के नतीजों पर टिकी हुई है। कई एनालिस्ट्स ने CRR यानी कैश रिजर्व में कटौती की उम्मीद जताई है। इस उम्मीद के चलते आज आईटी और बैकिंग शेयरों में शानदार तेजी आई। हालांकि रियल्टी शेयरों में बिकवाली का कुछ दबाव देखा गया। वहीं ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 की तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 809.53 अंक या 1 फीसदी की बढ़त के साथ 81,765.86 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 240.95 अंक या 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 24,708.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.55 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 5 दिसंबर को बढ़कर 458.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 4 दिसंबर को 455.66 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें