Get App

Stock Market Today: सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशकों की ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई संपत्ति, इन शेयरों ने दिखाया दम

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 20 फरवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में निचले स्तर पर आज जमकर खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.32 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 3 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक बढ़ गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 4:24 PM
Stock Market Today: सेंसेक्स लुढ़का, फिर भी निवेशकों की ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई संपत्ति, इन शेयरों ने दिखाया दम
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 404.87 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी आज 20 फरवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन छोटे और मझोले शेयरों में निचले स्तर पर आज जमकर खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.18 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.32 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 3 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक बढ़ गई। सेक्टोरल इंडेक्स के मोर्चे पर मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। हालांकि दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, ऑटो, मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंक के शेयरों में तेजी रही और सभी 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 203.22 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 75,735.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 19.75 अंक या 0.086 फीसदी लुढ़ककर 22,913.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.09 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 फरवरी को बढ़कर 404.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 19 फरवरी को 401.78 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.09 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें