Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 24 जून को तेज उलटफेर देखने को मिला। शानदार शुरुआत के बाद शेयर बाजार में दोपहर बाद अचानक भारी बिकवाली देखने को मिली। मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ने की खबर ने निवेशकों को सेंटीमेंट हिला दिया, जिसके चलते बाजार ने अपनी लगभग सारी बढ़त गंवा दी। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने दिन के हाई से करीब 1,118.04 अंकों तक टूटकर 81,900.12 के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी करीब 300 अंकों का गोता लगाकर 25,000 के स्तर पर पहुंच गया।
