Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 27 अगस्त को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुए। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 82,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार के दौरान FMCG, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर आईटी, टेलीकॉम और बैकिंग शेयरों में तेजी का रुख रहा। शेयर बाजार की नजरें अब इस हफ्ते आने वाले GDP आंकड़े पर टिकी हैं।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 13.65 अंक या 0.017 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 81,711.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 7.15 अंक या 0.029 फीसदी चढ़कर 25,017.75 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹82,000 करोड़ कमाए
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 11 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 4.08 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 2.38 फीसदी से लेकर 3.29 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाइटन (Titan), एनटीपीसी (NTPC) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 0.19 फीसदी से 0.36% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,151 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,051 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,151 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,808 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 92 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 359 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 20 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।