Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी आज 11 जुलाई को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का रुख रहा। इसके चलते निवेशकों की आज शेयर बाजार से करीब 1.27 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.34 और 0.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर रियल्टी, पावर, ऑटो और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली हुई।
