Get App

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी 1% तक लुढ़के, निवेशकों को एक दिन में ₹8 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 जुलाई को चौतरफा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट से पहले निवेशक मुनाफावसूली करने में लगे हैं, जो बाजार की गिरावट का प्रमुख कारण है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 9:56 PM
Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी 1% तक लुढ़के, निवेशकों को एक दिन में ₹8 लाख करोड़ का नुकसान
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 446.25 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 जुलाई को चौतरफा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट से पहले निवेशक मुनाफावसूली करने में लगे हैं, जो बाजार की गिरावट का प्रमुख कारण है। इसके अलावा कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी बिकवाली को मजबूती मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। यहां तक कि बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 738.81 अंक या 0.91% की गिरावट के साथ 80,604.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 269.95 अंक या 1.09% टूटकर 24,530.90 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 8.07 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 जुलाई को घटकर 446.25 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 18 जुलाई को 454.32 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 8.07 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 8.07 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें