Get App

Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी 1% में अधिक की गिरावट, निवेशकों के एक दिन में डूब गए ₹9 लाख करोड़

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार 22 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गई।

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 5:12 PM
Stock market: सेंसेक्स-निफ्टी 1% में अधिक की गिरावट, निवेशकों के एक दिन में डूब गए ₹9 लाख करोड़
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 444.79 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में मंगलवार 22 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 930 अंक से अधिक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में भी बड़ी गिरावट आई। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से लगातार पैसों की निकासी और ग्लोबल बाजारों में नरमी से शेयर मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर रहा। इसके अलावा, कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों से भी बिकवाली तेज हुई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 1.37 फीसदी और 2.52 फीसदी टूटकर बंद हुए। यहां तक कि सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक बिकवाली सरकारी बैंकों, रियल्टी और इंडस्ट्रियल शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 930.55 अंक या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 80,220.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 309.00 अंक या 1.25 फीसदी टूटकर 24,472.10 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें