Get App

शेयर बाजार में निवेशकों के ₹6.29 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स आखिरी घंटे में खरीदारी से 364 अंक उछला

Share Market Today: आखिरी घंटे में हुई भारी खरीदारी के चलते शेयर बाजार आज 29 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स करीब 364 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 24,450 के ऊपर पहुंच गया। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दूसरी ऑटो और आईटी शेयरों में अच्छी बिकवाली दिखी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 4:08 PM
शेयर बाजार में निवेशकों के ₹6.29 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स आखिरी घंटे में खरीदारी से 364 अंक उछला
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 434.91 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: आखिरी घंटे में हुई भारी खरीदारी के चलते शेयर बाजार आज 29 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स करीब 364 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 24,450 के ऊपर पहुंच गया। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दूसरी ऑटो और आईटी शेयरों में अच्छी बिकवाली दिखी। इसके अलावा मारुति सुजकी सहित कई हैवीवेट शेयर भी कमजोर तिमाही नतीजों के चलते दबाव में दिखे। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब सवा 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 363.99 अंक या 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 80,369.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 127.70 अंक या 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 24,466.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹6.29 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 अक्टूबर को घटकर 434.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 28 अक्टूबर को 441.20 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.29 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें