Share Market Today: अमेरिका में जल्द ब्याज दरें घटने की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजारों में आज 26 मजबूत को शानदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स जहां 611 अंक उछलकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी एक बार फिर 25,000 के पार अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के पास पहुंच गया। इस तेजी के चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा मेटल, कंज्यूमयर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों में भी मजबूत बढ़त रही। बीएसई में आज सिर्फ टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर का इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।
