Get App

शेयर बाजार में आज निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे, रेट हाइक की आशंका से सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का

Share Market Close: अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 540 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के नीचे आ गया। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। इस चौतरफा गिरावट के चलते निवेशकों के आज लगभग 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 09, 2023 पर 6:53 PM
शेयर बाजार में आज निवेशकों के ₹2 लाख करोड़ डूबे, रेट हाइक की आशंका से सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज गिरकर 264.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से गुरुवार 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स जहां 540 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,600 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में सबसे अधिक गिरावट ऑटो, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा एफएमसीसीज, आईटी, बैंकिंग, टेक और ऑयल एंड गैस शेयरों के इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.55% और 0.20% गिरकर बंद हुआ। इस चौतरफा गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के लगभग 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 541.81 अंक या 0.90% गिरकर 59,806.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 172.40 अंक या 0.97% लुढ़ककर 17,582.00 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के 1.97 लाख करोड़ रुपये डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 मार्च को गिरकर 264.27 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 8 मार्च को 266.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में आज करीब 1.97 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें