Get App

Share Market Crash: सेंसेक्स 592 पॉइंट लुढ़का, निफ्टी 25900 के नीचे, इन 3 वजहों से आई गिरावट

Share Market Crash: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को सेलर रहे। एक दिन पहले सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के बंद हुए थे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 4:29 PM
Share Market Crash: सेंसेक्स 592 पॉइंट लुढ़का, निफ्टी 25900 के नीचे, इन 3 वजहों से आई गिरावट
निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं।

एक दिन की तेजी के बाद 30 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजारों में फिर से गिरावट आई है। BSE सेंसेक्स लाल निशान में 84,750.90 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 684.48 पॉइंट्स टूटकर 84,312.65 के लो तक गया। NSE निफ्टी भी गिरावट के साथ 25,984.40 पर खुला और फिर 208.65 पॉइंट ​लुढ़ककर 25,845.25 के लो तक गया। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 592.67 पॉइंट्स या 0.70% की गिरावट के साथ 84,404.46 पर सेटल हुआ। निफ्टी 176.05 पॉइंट्स या 0.68% टूटकर 25,877.85 पर बंद हुआ।

निफ्टी पर रियल्टी को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं। एक दिन पहले सेंसेक्स 368.97 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़त के साथ 84,997.13 पर और निफ्टी 117.70 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़त के साथ 26,053.90 पर बंद हुआ था।

आज इन वजहों से शेयर बाजार में गिरावट

1. रेट कट के बाद फेड ने दिया पॉज का संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें