Get App

Share Markets: लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार; सेंसेक्स 174 अंक चढ़ा, निवेशकों ने ₹1.5 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 17 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ। आईटी, FMCGs और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी से बाजार को सहारा मिला

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 4:31 PM
Share Markets: लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार; सेंसेक्स 174 अंक चढ़ा, निवेशकों ने ₹1.5 लाख करोड़ कमाए
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 17 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ। आईटी, FMCGs और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।

हालांकि कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में थे। लेकिन पहले घंटे में ही बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई। इसके बाद दिन के पहले हिस्से में बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। दोपहर बाद बाजार में फिर से खरीदारी बढ़ी। खासकर आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई। इसी के दम पर निफ्टी ने दिन का उच्च स्तर 25,764.40 छुआ।

लार्जकैप शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टरवार प्रदर्शन
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की तेजी रही। आईटी इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत चढ़ा। मीडिया इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और ऑटो इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। वहीं दूसरी ओर मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। रियल्टी इंडेक्स भी 0.3 प्रतिशत कमजोर रहा।

निवेशकों ने ₹1.40 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 469.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 468.58 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें