Midcap Mantra: बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के कारोबार करते नजर आये। मिडकैप की बात करें तो हेल्थकेयर सेगमेंट के नैटको, फार्मा, मार्कसंस, बायोकॉन और SUVEN फार्मा के शेयरों में तेजी देखने को मिली। रैमको सिस्टम्स, एक्सिसकेड्स, हैप्पीएस्ट माइंड और OFSS के शेयर में मजबूती नजर आई। वहीं तेल गैस शेयरों में कैस्ट्रोल, आईजीएल, एमजीएल और PETRONET दौड़ते हुए नजर आये। लेकिन एनबीएफसी सेगमेंट से क्रेडिट एक्सेस, POONAWALA, CHOLA HOLDINH और एमएफएसल के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Mantri FinMart के अरुण कुमार मंत्री ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताने के साथ आज बाजार पर अपनी राय दी।