Get App

Shree Karni Fabcom IPO Listing: 14% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़े शेयर, अपर सर्किट ने रोकी रफ्तार

Shree Karni Fabcom IPO Listing: श्री करणी फैबकॉम लगेज, मेडिकल ऑर्क सपोर्ट, चेयर्स, शूज और एपेरल से जुड़ी इंडस्ट्रीज के कस्टमाइज्ड फैब्रिक्स तैयार करती है। आज इस टेक्सटाइल कंपनी के शेयरों की NSE SME पर एंट्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 4:04 PM
Shree Karni Fabcom IPO Listing: 14% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़े शेयर, अपर सर्किट ने रोकी रफ्तार
Shree Karni Fabcom IPO Listing: श्री करणी फैबकॉम का ₹42.49 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-11 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Shree Karni Fabcom IPO Listing: टेक्सटाइल कंपनी श्री करणी फैबकॉम (Shree Karni Fabcom) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 296 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 227 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 260 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 14.53 फीसदी लिस्टिंग गेन (Shree Karni Fabcom Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 273 रुपये (Shree Karni Fabcom Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक 20.26 फीसदी मुनाफे में हैं।

Shree Karni Fabcom IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

श्री करणी फैबकॉम का ₹42.49 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-11 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 296.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 112.94 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 461.58 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 330.45 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18.72 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी गुजरात के नवसारी जिले में एक डाईंग यूनिट सेट अप करने, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए नई मशीनरी की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Shree Karni Fabcom के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें