Get App

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे, एशिया और US में तेजी, SGX NIFTY 17500 के पार

एशिया में मजबूती देखने को मिली है। SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 9:00 AM
ग्लोबल मार्केट से  संकेत अच्छे, एशिया और US में तेजी, SGX NIFTY 17500 के पार
US में तेजी का असर एशियाई बाजारों दिखने की उम्मीद है। चीन, यूरोप के सर्विस एक्टिविटी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर है।

वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली है। SGX NIFTY 70 अंक उछलकर 17 हजार 500 के पार निकला है। अच्छे नतीजों और आर्थिक आंकड़े से कल अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दिखी ।

निवेशकों की नजर अर्निंग्स और इकोनॉमिक आंकड़ों पर है। PayPal, Gilead और eBay ने अच्छे नतीजे पेश किए है। वहीं Starbucks, Electronic Arts के भी नतीजे अच्छे रहे है। कंपनियों के अच्छे नतीजों से अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी। Nasdaq 3 महीनों की ऊंचाई पर बंद हुआ जबकि Dow Jones 416 अंकों की तेजी से साथ बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.50 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

Share Market Live - SGX NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

US में तेजी का असर एशियाई बाजारों दिखने की उम्मीद है। चीन, यूरोप के सर्विस एक्टिविटी के आंकड़े उम्मीद से बेहतर है। इस बीच महीने दर महीने आधार पर US सर्विस PMI 55.3 से बढ़कर 56.7 पर रही है। US फैक्ट्री ऑर्डर जून में 1.8% से बढ़कर 2% पर रहा है। चीन सर्विस PMI जुलाई में बढ़कर 55.5 हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें