Get App

स्टॉक्स की तरह F&O में भी सोमवार से शुरू होगा प्री-ओपन सेशन, जानिए टाइमलाइन और दूसरी डिटेल्स

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज सोमवार, 8 दिसंबर, 2025 से इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के लिए एक प्री-ओपन सेशन शुरू करेगा, जिससे ट्रेडर्स को नियमित सत्र शुरू होने से पहले इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में शुरुआती कीमतों का पता लगाने की सुविधा मिल जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 3:23 PM
स्टॉक्स की तरह F&O में भी सोमवार से शुरू होगा प्री-ओपन सेशन, जानिए टाइमलाइन और दूसरी डिटेल्स
प्री-ओपन सेशन कॉल ऑक्शन फॉर्मेट पर आधारित होगा। सुबह 9:07-9:08 बजे के बीच रैंडम क्लोजर तक ऑर्डर एंट्री, मॉडीफिकेशन और कैंसिलेशन की अनुमति होगी

रेट कट की सौगात ने बाजार को खुश कर दिया है। करीब 150 अंक उछलकर निफ्टी 26200 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा रफ्तार है। यह 450 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा है। मिडकैप इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर है। लेकिन स्मॉलकैप इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा कमजोर हुआ है। बाजार की तेजी में फाइनेंशियल और PSU बैंक सबसे आगे हैं। दोनों इंडेक्स एक से सवा परसेंट मजबूत दिख रहे हैं। BAJAJ TWINS, श्रीराम फाइनेंस और SBI निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। साथ ही IT शेयरों में भी जोरदार तेजी है। लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और डिफेंस शेयरों पर दबाव है।

F&O में प्री-ओपन सेशन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 8 दिसंबर, 2025 से इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) के लिए एक प्री-ओपन सेशन शुरू करेगा, जिससे ट्रेडर्स को नियमित सत्र शुरू होने से पहले इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में शुरुआती कीमतों का पता लगाने की सुविधा मिल जाएगी। यह कदम डेरिवेटिव मार्केट को भी इक्विटी कैश मार्केट की तरह प्री-ओपन कॉल ऑक्शन की सुविधा देने के लिए उठाया गया है। इस पर एक्सचेंज ने कहा है कि वह डेरिवेटिव मार्केट में भी प्राइस डिस्कवरी में सुधार और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए कैश मार्केट की तरह की 15 मिनट की विंडो का इस्तेमाल करेगा।

प्री-ओपन सेशन की टाइमलाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें