Get App

1 महीने में 300% से ज्यादा भागा ये स्टॉक, एक बार फिर 2,000 रुपए का स्तर मुमकिन, क्या है आपके पास

लिस्टिंग के दिन इसी साल फरवरी में ये शेयर बीएसई पर 66.66 के प्रीमियम के साथ 666.65 पर सेटल हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 17, 2021 पर 10:39 PM
1 महीने में 300% से ज्यादा भागा ये स्टॉक, एक बार फिर  2,000 रुपए का स्तर मुमकिन, क्या है आपके पास

हेल्थकेयर और वेलनेस कंपनी Nureca के शेयरों ने पिछले 7 महीनों में शानदार रिटर्न दिए हैं। ये कंपनी स्मॉलकैप सेगमेंट में आती है। ये शेयर 2021 में लिस्टेड आईपीओ में दूसरा सबसे बड़ा गेनर रहा है। इस अवधि में इससे ज्यादा गेन सिर्फ Laxmi Organic Industries में देखने को मिला है जिसने अपने आईपीओ प्राइस से अब तक 360 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Nureca का इश्यू प्राइस 400 रुपए था। वहीं, 16 सितंबर 2021 को ये शेयर अपने इश्यू से अब तक 333 फीसदी की बढ़त दिखाते हुए 1,732.60 के स्तर पर बंद हुआ। लिस्टिंग के दिन इसी साल फरवरी में ये शेयर बीएसई पर 66.66 के प्रीमियम के साथ 666.65 पर सेटल हुआ था।

Trustline Securities की अपराजिता सक्सेना का कहना है कि कोरोना माहामारी को चलते लोगों में हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ी है। ऐसे में पल्स ऑक्सीमीटर, ब्लड प्रेशर मॉनीटर, वजन करने वाली मशीन और नेबुलाइजर जैसे प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है जिसका फायदा Nureca जैसी कंपनियों को मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है और इसका ROE (return on equity)काफी अच्छा है।

अपराजिता सक्सेना की राय है कि मंजबूत मांग और कंपनी की तरफ से इनोवेटिव और यूजर फ्रेंडली प्रोडक्ट्स के लॉन्च के चलते आगे आने वाली तिमाहियों में भी इस शेयर में तेजी जारी रहेगी।

ऐतिहासिक ट्रैक रिकॉर्ड वाले दमदार शेयर जो चमकाएंगे आपके मुनाफे का पोर्टफोलियो

बाजार जानकारों की राय है कि ये शेयर जल्द ही एक बार फिर से 2000 रुपए का स्तर छू सकता है। बता दें कि इस शेयर ने 4 अगस्त 2021 को 2,000.70 रुपए का रिकॉर्ड हाई छुआ था। वहीं, 16 सितंबर 2021 को ये 1,732.60 के स्तर पर बंद हुआ था। अपराजिता सक्सेना का भी कहना है कि इस स्टॉक के लिए ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। अगर ये शेयर 1,500 रुपए के ऊपर टिका रहता हो तो फिर इसमें 2,000 रुपए का स्तर फिर से देखने को मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि 2000 रुपए के ऊपर जानें पर इस स्टॉक में फिर एक बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है औऱ ये 2,200 और उसके बाद  2,480 रुपए तक भी जा सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 1,470 और 1,350 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें