स्मॉलकैप में मार्च के सेकंड हाफ में फिर खरीदारी का रुझान लौटा तो निवेशकों के चेहरे पर खुशी लौटी। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के इंस्टीट्यूशनल रिसर्च हेड वरुण लोहचाब (Varun Lohchab) का मानना है कि हालिया करेक्शन के बावजूद अभी भी आगे हरियाली नहीं दिख रही है। उनका मानना है कि स्मॉलकैप मे में एक फिर गिरावट का रुझान देखने को मिल सकता है। मनीकंट्रोल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मिडकैप थोड़े-बहुत ओवरवैल्यूएड हैं लेतिन स्मॉलकैप के कुछ सेगमेंट्स तो अपने फंडामेंटल्स से काफी आगे हैं यानी स्मॉलकैप में एक बार फिर बड़ी गिरावट दिख सकती है।
