घरेलू मार्केट में कोरोना का कहर बरस रहा है। वहीं दूसरी तरफ टीएमटी सरिया बेचने वाली दिग्गज एसएमई कंपनी Rhetan TMT के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। इंट्रा-डे में यह करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ बीएसई पर 469.50 रुपये के रिकॉर्ड ऊंचे भाव पर पहुंच गया। कंपनी ने बोनस और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है जिसके चलते निवेशक इसके शेयरों की खरीदारी कर रहे हैं। अभी बीएसई पर यह 454 रुपये के भाव (Rhetan TMT Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। इसका मार्केट कैप 964.75 करोड़ रुपये है।
