Sobha Limited Share Price: रियल एस्टेट कंपनी शोभा लिमिटेड के शेयरों में 26 जुलाई को 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दिखी। एक ब्लॉक डील में कंपनी के 5 प्रतिशत या 47.4 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। ट्रांजेक्शन 1825 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर हुआ और वैल्यू 865 करोड़ रुपये रही। डील में बायर और सेलर कौन रहा, इसकी डिटेल कनफर्म नहीं हैं लेकिन एक दिन पहले ऐसी खबर थी कि गोदरेज परिवार की कंपनी अनामुडी रियल एस्टेट LLP, शोभा लिमिटेड में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
