Sobha Shares: वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री और मुनाफे में तीन गुना से अधिक उछाल पर सोभा के शेयरों की चमक तेजी से बढ़ गई। इसके लिए अहम बाजारों में प्रीमियम हाइसिंग डिमांड मजबूत रहने से रियल एस्टेट डेवलपर सोभा के शेयर 7% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कई निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 0.03% की मामूली बढ़त के साथ ₹1455.80 (Sobha Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.13% उछलकर ₹1,559.15 तक पहुंच गया था।
Sobha Q1 Result: खास बातें
चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में सोभा का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 273.37% उछलकर ₹50.84 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 50.01% चढ़कर ₹1,278.15 करोड़ पर पहुंच गया। इसे रिकॉर्ड तिमाही बिक्री से तगड़ा सपोर्ट मिला। जून तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 76% बढ़कर ₹3,656 करोड़ पर पहुंच गया। जून तिमाही में इसने 2.34 मिलियन स्क्वेयर फीट (23.4 लाख स्क्वेयर फीट) एरिया बेचा जो सालाना आधार पर 62% अधिक है।
जून तिमाही में कंपनी का औसतन रियलाइजेशन प्रति स्क्वेयर फीट ₹15,655 रहा जो प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने के बावजूद प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की मांग बनी रहने का संकेत है। इस दौरान कलेक्शंस भी 8% बढ़कर ₹1,924 करोड़ हो गई, जिससे जून तिमाही के दौरान कैश फ्लो में मदद मिली। जून के आखिरी में कंपनी के पास ₹659 करोड़ का नेट कैश था। बैलेंस शीट की मजबूती से आने वाली तिमाहियों में कई नए प्रोजेक्ट्स को तेजी से लॉन्च करने में इसे सहूलियत मिल सकती है।
जून तिमाही में कंपनी ने बेंगलुरु और गुरुग्राम में तीन प्रोजेक्ट्स के तहत 68.9 लाख स्क्वेयर फीट बिक्री लायक एरिया लॉन्च किया। इन दोनों बाजारों में प्रीमियम घरों की मांग अच्छी बनी हुई है। कंपनी ने हाल ही में मुंबई में भी अपना पहला प्रोजेक्ट लॉन्च किया है, जो परेल में एक लग्जरी रेजिडेंशियल डेवलपमेंट है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
सोभा के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 22 जुलाई 2025 को यह ₹1,732.45 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 34.71% टूटकर 2 अप्रैल 2026 को ₹1,131.10 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।