Get App

Solarworld Energy Solutions का शेयर बना रॉकेट, ₹725 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने से 14% तक उछला

Solarworld Energy Solutions Share price: यह एक 250 मेगावाट एसी क्षमता वाला सोलर पीवी प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2026–27 के दौरान पूरा किया जाना है। कंपनी का शेयर 30 सितंबर 2025 को BSE और NSE पर लिस्ट हुआ था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 4:35 PM
Solarworld Energy Solutions का शेयर बना रॉकेट, ₹725 करोड़ का प्रोजेक्ट मिलने से 14% तक उछला
Solarworld Energy Solutions सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए EPC सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है।

सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 29 दिसंबर को दिन में लगभग 14 प्रतिशत तक चढ़ गया। BSE पर कीमत 300.80 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 5.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 279.05 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शनिवार, 27 दिसंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे सरकारी कंपनी NTPC रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) बेसिस पर एक अहम प्रोजेक्ट मिला है। यह ऑर्डर ग्रिड कनेक्टेड सोलर फोटोवोल्टिक प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट से जुड़ा है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह एक 250 मेगावाट एसी (MWac) क्षमता वाला सोलर पीवी प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 725.33 करोड़ रुपये है, जिसमें टैक्स भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2026–27 के दौरान पूरा किया जाना है। यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस सोलर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए EPC सर्विसेज में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी के प्रमोटर कार्तिक तेलतिया, ऋषभ जैन, मंगल चंद तेलतिया, सुशील कुमार जैन और अनीता जैन हैं। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.67 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सितंबर में लिस्ट हुई थी Solarworld Energy Solutions

सब समाचार

+ और भी पढ़ें