Sona Machinery IPO Listing: गेहूं-चावल के लिए प्रोसेसिंग मशीनरी बनाने वाली सोना मशीनरी (Sona Machinery) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 273 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 143 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 125 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि 12 फीसदी से अधिक घाटा हो गया। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन अभी तक निवेशक मुनाफे में नहीं लौटे। रिकवर होकर यह 131.25 रुपये (Sona Machinery Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब करीब 8 फीसदी घाटे में हैं।
