SpiceJet Share Price: सस्ती हवाई सेवाएं मुहैया कराने वाली स्पाइसजेट के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के शानदार रिस्पांस का आज शेयरों पर भी तगड़ा असर दिखा। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने इस इश्यू के जरिए शेयर जारी कर 3 हजार करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इसके चलते शेयर रॉकेट बन गए और 10 फीसदी उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 6.23 फीसदी की बढ़त के साथ 70.28 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.04 फीसदी उछलकर 72.80 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 34 रुपये पर और इस महीने 16 सितंबर 2024 को यह एक साल के हाई 79.90 रुपये पर था।
